JSSC Govt Teacher Notification 2025: सरकारी विद्यालयों ( Govt School ) में शिक्षक बनने की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है ! सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हो चुका है यह नोटिफिकेशन झारखंड के 510 सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में निकाला गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ( Jharkhand Staff Selection Commision ) की तरफ से सेकेंडरी टीचर के के लिए संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की घोषणा की है। ऐसे अभ्यर्थी जो सेकेंडरी टीचर बनना चाहते हैं योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 17 जुलाई 2025 रात्रि 12:00 तक है।
झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर भर सकते हैं ध्यान रहे आवेदन करने की लास्ट डेट 17 जुलाई है , वहीं 19 जुलाई तक फीस जमा कर डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।
सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर नोटिफिकेशन हुआ जारी
झारखंड के 510 सरकारी प्लस टू उच्च विद्यालयों में कुल 1373 पदों पर अलग-अलग विषयों के सेकेंडरी टीचर का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, कौन से विषय के कितने पोस्ट हैं , इसकी डिटेल्स टेबल में देख सकते हैं।
विषय | पद |
---|---|
राजनीतिशास्त्र | 221 |
समाजशास्त्र | 159 |
मनोविज्ञान | 53 |
मानवशास्त्र | 21 |
दर्शनशास्त्र | 19 |
गृह विज्ञान | 96 |
भूगर्भशास्त्र, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड कोडिंग | 54 |
साइबर सेक्युरिटी एंड डेटा साइंस, अप्लाइड इंग्लिश | 56 |
उर्दू | 92 |
संताली | 83 |
बंगला | 25 |
मुंडारी | 19 |
हो | 26 |
कुड़ुख | 24 |
कुरमाली | 10 |
नागपुरी | 21 |
पंचपरगनिया | 10 |
खोरठा | 18 |
उड़िया | 04 |
विशेष शिक्षक आचार्य | 150 |
सेकेंडरी शिक्षक के लिए कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन?
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Postgraduate) और बीएड (B.Ed) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- प्रतियोगिता परीक्षा ओएमआर (OMR) शीट और कंप्यूटर आधारित (Computer-Based) दोनों तरीकों से आयोजित की जाएगी।
कैसे होगा सिलेक्शन ?
झारखंड में सेकेंडरी टीचर के पोस्ट पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन केवल एक चरण में किया जाएगा , जिसमें मुख्य परीक्षा होगा। यह परीक्षा दो पालियों में दो अलग-अलग प्रश्न पत्र में आयोजित कराई जाएगी। प्रथम प्रश्न पत्र स्नातक स्तर होगा जो की क्वालीफाइंग नेचर का रहेगा वही दूसरा प्रश्न पत्र विषय का होगा , जिसमें 50% अंक ( अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए 45% ) लाना अनिवार्य है। प्रश्न पत्र 2 के हिसाब से ही मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे?
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहले झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- अब इसके बाद नोटिफिकेशन पर क्लिक।
- अब भर्ती का नोटिफिकेशन देखें और अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भर और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फीस जमा करें।
- फाइनल आवेदन फॉर्म सबमिट करें।