Home Guard Notification 2025 : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है! होमगार्ड भर्ती के 44000 पदों पर रास्ता साफ हो चुका है , उत्तर प्रदेश में 14 साल बाद होमगार्ड के कुल 44000 से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी होने वाला है , यह नोटिफिकेशन जुलाई 2025 में जारी किया जाएगा। अगले महीने होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, इसके लिए उम्मीदवारों को लगभग 1 महीने का समय मिलेगा।
इस बार होमगार्ड की भर्ती को लेकर काफी बड़े बदलाव भी किए जाएंगे , उत्तर प्रदेश में वर्ष 2011 में होमगार्ड भर्ती संपन्न करने के बाद अभी तक होमगार्ड की कोई भर्ती नहीं हुई है ऐसे में होमगार्ड के कुल 44000 पद खाली हो चुके हैं जिन पर भारती की जाएगी। भर्ती को लेकर कई बड़े बदलाव भी की जाएगी। होमगार्ड होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ हो चुका है और तैयारी पूरी कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती आने के बाद 15 से 20 लाख आवेदन फॉर्म आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जुलाई में आएगा यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन , देखें पूरा कार्यक्रम
जुलाई 2025 में यूपी होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। जिसके बाद अभ्यर्थियों को एक महीने का आवेदन करने का समय मिलेगा। पूरा कार्यक्रम नीचे टेबल में पढ़ सकते हैं।
महीना/वर्ष | कार्यक्रम |
---|---|
जुलाई 2025 | होमगार्ड भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगा। |
जुलाई-अगस्त 2025 | ऑनलाइन आवेदन होगा। |
सितंबर 2025 | लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। |
अक्टूबर 2025 | शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगा । |
नवंबर 2025 | साक्षात्कार व दस्तावेज सत्यापन। |
दिसंबर 2025 | अंतिम चयन सूची जारी होगी। |
यूपी में होमगार्ड के लिए कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन?
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उन सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा जिन-जिन लोगों ने दसवीं (10th Class) कक्षा पास किया है , इसके अलावा आवेदन करने वाली अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच निर्धारित की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जिनकी आयु अधिक हो चुकी है उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। यूपी होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को 20% का आरक्षण भी मिलेगा।
कांस्टेबल जैसे होगी , यूपी होमगार्ड की भर्ती
उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के जैसे ही होमगार्ड भर्ती की प्रक्रिया भी होगी , ऐसा इसलिए होगा ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाया जा सके। इस बार होमगार्ड भर्ती के लिए सिपाही भर्ती की तरह लिखित परीक्षा का भी प्रावधान किया जाएगा लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान , गणित , रिजनिंग आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का अगला चरण शुरू होगा जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा शामिल होगा।
पहले चरण में 22000 पदों पर जारी होगा नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के कुल 44000 पद रिक्त हैं , रिक्त पदों को भरने के लिए दो चरणों में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा , पहले चरण में 22000 पदों पर नोटिफिकेशन जारी होगा। 22000 पदों पर भर्ती कंप्लीट होने के बाद अगले चरण में 22000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा , जिसमें अभ्यार्थियों को दो-दो बार आवेदन मौका मिलेगा।
कैसे होगा आवेदन?
उत्तर प्रदेश होमगार्ड का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन तरीके से आवेदन फॉर्म भर पाएंगे , नोटिफिकेशन में पदों की संख्या को जिलावार और आरक्षित वर्ग के अनुसार जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पड़ा कीबोर्ड या होमगार्ड बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।