UP PGT TGT Good News: नमस्कार दोस्तों, यह महत्वपूर्ण अपडेट उनके लिए है जो शिक्षक बनना चाहतें हैं। उत्तर प्रदेश में B.Ed धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। TGT और PGT शिक्षक बनने का सुनहरा मौका आया है, इसलिए आपसे अनुरोध है की इस लेख के साथ अंतिम तक बने रहें।
अगर आपने किसी भी मान्यता प्राफ्त संस्था या विश्वविद्यालय से B.Ed किया है, तो अब उत्तर प्रदेश में शिक्षक बन सकतें हैं। समाज कल्याण विभाग ने सर्वोदय विद्यालयों में TGT (सहायक अध्यापक) और PGT (प्रवक्ता) पदों पर नई भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी किया है। अब काफी लोगों को यह नहीं पता होगा की सर्वोदय विद्यालय क्या हैं? आपको बता दें की ये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हैं। इन स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होती है। यहां निशुल्क शिक्षा, छात्रावास, भोजन, और खेलकूद की सुविधाएं मिलती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक़ अगर आप इस पद के लिए इक्छुक और योग्य हैं तो आप 6 जून 2025 से 16 जून 2025 के बीच आवेदन कर के इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
PGT TGT के लिए पात्रता मानदंड क्या है
जैसा कि आपको पता होगा कि हर चीज के लिए पात्रता मानदंड रखी जाती है, उसी प्रकार अगर आपइस पीजीटी और टीजीटी टीचर पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं इसके लिए भी कुछ पात्रता मानदंड पर खरा उतरना पड़ेगा। आवेदन कर रहे हैं अभ्यर्थियों के पास B.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी अनिवार्य है। आयु सीमा भी निर्धारित की गई है आवेदन का न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। सरकारी नियम के अनुसार आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

PGT और TGT से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी
चलिए अब जानतें हैं इससे जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी। जैसा की आपको पता ही है की TGT (सहायक अध्यापक) और PGT (प्रवक्ता) के पदों पर भर्ती होगी। रिपोर्ट के मुताबिक़ चयनित शिक्षकों को विद्यालय परिसर में आवास भी दिए जाएंगे। शिक्षकों को पीरियड के अनुसार मानदेय (payment per class) दिया जाएगा। बालिका विद्यालयों में केवल महिला शिक्षकों की नियुक्ति होगी। बालक विद्यालयों में महिला और पुरुष दोनों शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवार को इससे जुची और ज्यादा जानकारी चाहिए वह अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी पढ़ सकते हैं।